उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुंबई रवाना होंगे।
मुंबई में रोड शो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें वह वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए आज रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे। जिसमें कल सोमवार को कोलाबा स्थित होटल ताज में निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही उन्हें उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित करेंगे। जिसमें यह माना जा रहा है कि मुंबई रोड शो में सरकार एक लाख करोड़ के निवेश के करार का आंकड़ा पार कर सकती है।