Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का हुआ ऐलान, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध चारधाम का खास महत्व है। प्रतिवर्ष चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुचते है। साथ ही हर साल चारधाम यात्रा नये रिकॉर्ड बनाती रहती है।

10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा अगले माह मई में शुरू होने वाली है। आज मंगलवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का ऐलान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।

Exit mobile version