उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में स्थित आईएमए में आज 9 दिसंबर को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
इतने अफसर तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में भारतीय सेना के 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए तैयार हो गये हैं। आज इन्हें सेना की मुख्यधारा के साथ जोड़ा गया। इसके साथ ही 12 मित्र देशों के 29 कैडेट भी भारतीय सैन्य अकादमी से कड़ा प्रशिक्षण लिए सेना का हिस्सा बने। रतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 343 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही 12 मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शवेंद्र सिल्वा ने परेड की सलामी ली।,
जाने राज्य से कितने कैडेट
उत्तर प्रदेश 68, उत्तराखंड 42, राजस्थान 34, महाराष्ट्र 28, बिहार 27, हरियाणा 22, हिमाचल प्रदेश 14, पंजाब 20, कर्नाटक 11, जम्मू कश्मीर 10, दिल्ली 10, पश्चिम बंगाल 9, केरल 9, मध्यप्रदेश 7, झारखंड 5, ओडिसा 5, तमिलनाडु 4, आंध्र प्रदेश 4, नेपाल मूल (भारतीय सेना) 4, चंडीगढ़ 3, तेलंगाना 1, गुजरात 2, असम 1, मणिपुर 1, मेघालय 1, अरुणाचल प्रदेश 1
विदेशी कैडेट
भूटान 9, श्रीलंका 4, मालद्वीप 4, मॉरिसस 3, नेपाल 2, बांग्लादेश 1, किर्गिजस्तान 1, म्यामांर 1, सूडान 1, तजाकिस्तान 1, तुर्कमेनिस्तान 1, उज्बेकिस्तान 1