April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: आज शिष्टाचार मंडल ने मुख्यमंत्री से ब्राह्मण हित की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर की भेंट

आज देहरादून में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में शिष्टाचार मंडल ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ब्राह्मण हित की 10 सूत्री मांगों को लेकर भेंट की।

कही यह बात-

जिसमें उनको अवगत कराया कि उत्तराखंड में 25 लाख से अधिक ब्राह्मण होने के बावजूद ब्राह्मणों को अनदेखा किया जा रहा है। सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया ब्राह्मणों की मांगों पर गौर करके ब्राह्मण हित के लिए शीघ्र निवारण किए जाएंगे।

जल्द मांग पूरी करें सरकार-

प्रदेश अध्यक्ष पंडित शर्मा विशाल शर्मा ने बताया कि सरकार को 15 सितंबर तक का समय देते हुए 16 सितंबर से आंदोलन होना था उसको स्थगित कर दिया गया और अगर समय रहते हुए सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो फिर उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज पुनःआंदोलन करेगा। वही हरिद्वार में होने वाले 26 सितंबर के महा सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री एवं समस्त ब्राह्मण जनता को निमंत्रण भी दिया।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान मिलने में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट जिलाध्यक्ष राकेश जोशी गढ़वाल प्रभारी गोविंद बल्लभ पांडे प्रवीण जोशी पंडित राजेश मोहन आचार्य सुशांत राज आदि उपस्थित रहे।