Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज इन पांच शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित, मिलेगा स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और क्रियात्मक शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमालयन एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (हर्ड्स) की ओर से पांच शिक्षकों को स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आज 17 दिसंबर (मंगलवार) को आयोजित होगा। जो स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड के पांच शिक्षकों डॉ. सरिता उनियाल, डॉ. दीपा सिंह, बिंदु साह, सुरजी नेगी और यशपाल सिंह रावत को सम्मानित करने के लिए चयनित किया है। इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Exit mobile version