Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा पंहुचेगी हर की पौड़ी, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल का करेगी भ्रमण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 8 मई को हरकी पौड़ी पर पूजा अर्चना के पश्चात प्रतिवर्ष बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा का आयोजन किया जाता है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा संपूर्ण उत्तराखंड के लिए रवाना होगी। इस वर्ष यह 26वीं डोली यात्रा है। जो कुमाऊं और गढ़वाल मंडल का भ्रमण कर ज्येष्ठ माह के दशहरे पर बाबा विश्वनाथ जगदीशीला धाम पर जाकर समाप्त होगी। इस संबंध में यात्रा के संयोजक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री प्रसाद नैथानी ने दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि टिहरी गढ़वाल जिले में विशौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला तीर्थ धाम से डोली यात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मई को हरिद्वार पहुंचेगी। यहां हंस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष भोले महाराज मंगला माता एवं भारत माता मंदिर के श्रीमहंत महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज के सानिध्य में गंगा स्नान, पूजा अर्चना के पश्चात एक माह के भ्रमण के लिए डोली यात्रा को रवाना किया जाएगा।

Exit mobile version