Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल रामनवमी पर उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कल 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।।

अधिसूचना जारी

इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी की हैं। इस दौरान सभी बैंक, कोषागार भी बंद रहेंगे। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एक अक्तूबर को प्रदेश में राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश होगा। उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-1958/xxxi(15)G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 के द्वारा अनुसूची-03 के कमांक-13 पर अंकित दशहरा (महानवमी) दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) हेतु घोषित निर्बन्धित अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दशहरा (महानवमी) हेतु दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता हैं। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

Exit mobile version