Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (10 फ़रवरी, शुक्रवार, फाल्गुन, कृष्ण, पक्ष, पंचमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ श्री केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिस स्तर से जो भी कार्य एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं उन सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों को 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस-2023 के अन्तर्गत ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस’ का शुभारम्भ किया।
◆ वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ, इनाम पाओ योजना के पहले और दूसरे लकी ड्रॉ विजेताओं को मोबाइल फ़ोन और स्मार्ट वॉच बांटे।
◆ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से आज सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने भेंट कर अपने मुद्दों से अवगत कराया। राधा रतूड़ी ने कहा कि बेरोजगार संघ द्वारा रखे गये मुद्दों से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा।

◆ चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ और रूपकुंड सहित ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ ही निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
◆ मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य करने की जरूरत है।
◆ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के युवाओं से कहा कि सभी परीक्षा पारदर्शी होंगी, किसी भी अफवाहों पर न जाएं, परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें, सभी परीक्षाएं निष्पक्ष और शुचिता के साथ होंगी।
◆ भारत संचार निगम लिमिटेड, टिहरी और उत्तरकाशी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी संचार सेवाओं को और मजबूत करने के लिए पहले चरण में 84 टावर लगाएगा।
◆ नकल माफियाओं पर लगातार नकेल कसने के क्रम में उत्तराखंड SIT ने जे.ई./ए.ई. परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में रुड़की में जीनियस कोचिंग सेंटर के संचालक विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version