Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (16 जनवरी, रविवार, माघ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, वि. सं. 2079

Ten

◆ सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने आज जोशीमठ में औली रोपवे, शंकराचार्य मठ और भवनों में पड़ी दरारों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव आपदा प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों को मकानों में पड़ी दरारों और भू-धंसाव के पैटर्न रूट की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज चंपावत में 87 करोड़ रुपये से अधिक की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण और टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा।

◆ जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए हल्द्वानी से दो वाहनों में खाद्य सामग्री, कपड़े और कंबल भेजे गए हैं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि देश-दुनिया के लोग जोशीमठ की मदद करना चाहते हैं।

◆ सेंट्रल कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने देहरादून में सेना दिवस के अवसर पर शहीद हवलदार राजपाल नेगी की बेटी प्रीति नेगी को सम्मानित किया।

◆ मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिद्वार के हरकी पैड़ी और उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर सैकड़ों देव डोलियों के साथ लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, आज स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।

◆चमोली जिले में स्थित पंच बदरी में से एक आदिबदरी मंदिर के कपाट पौष माह में एक महीने के लिए बंद रहने के बाद आज परंपरागत ढंग से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए।

◆ अल्मोड़ा जनपद में मकर संक्रांति पर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में विशेष अनुष्ठान किए गए। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।  मान्यतानुसार आज से एक माह तक भगवान भोले नाथ घृत गुफ़ा में निवास करेंगे।

◆ देहरादून: 2  लाख रुपये सुपारी देकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार।

◆ आज दोपहर हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रही केमू बस  कार को बचाने के प्रयास में पलट गयी।

Exit mobile version