Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (19 दिसंबर, सोमवार , पौष , कृष्ण पक्ष, एकादशी , वि. सं. 2079)…….बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को मिला अटल निर्मल नगर पुरस्कार

Ten

◆ मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के 09 निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 05 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

◆ उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 500 MT क्षमता वाली मोबाइल स्टोरेज यूनिट को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खाद्य विभाग और वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के बीच फरवरी 2020 में विभिन्न बिन्दुओं को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।

◆ किसानों की आय में वृद्धि लाने और जैविक उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए चमोली के गोपेश्वर में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के किसानों और बाहर से आए खरीददारों के बीच उत्पादों के क्रय-विक्रय के लिए सीधा संवाद कराया गया।

◆ देहरादून : राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना की पहल के तहत शांगशाक (मणिपुर) के स्कूली बच्चों ने आज भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) का भ्रमण किया।

◆ कैबिनेट मंत्री प्रेम अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

◆ उत्तरकाशी में आज तडके करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गये। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही। इसका केंद्र टिहरी जिले के पिन्स्वर बालगंगा रेंज के अंतर्गत था।

◆ हरिद्वार जिले में आज “नशामुक्त उत्तराखंड विषय’’ पर जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में सैकड़ों स्कूली व एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेलवे स्टेशन पर स्कूली छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर शहर को नशामुक्त बनाने की अपील की।

◆ हाईकोर्ट ने सभी जिलों के डीएम को नदियों के तट पर खनन के लिए लगी मशीनों को सीज करने के भी आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।

◆ उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों के चलते बर्खास्त हुए कर्मचारी विधानसभा के बाहर पांच दिवसीय धरने पर बैठे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा , कि यदि नियुक्तियां अवैध है तो नियुक्ति देने वालों पर भी हो कठोर कार्यवाही हो। यदि वह भी आरोपी हैं तो दंड भुगतने के लिए तैयार हैं।

◆ गुजरात के गांधीनगर में 21 से 23 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में हरिद्वार के मीरपुर से 4 बालिकाओं सहित 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 19 दिसंबर को गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।

◆ निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

Exit mobile version