Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(20 फ़रवरी, सोमवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, वि. सं. 2079)

Ten

◆ श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड में रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  मोदी ने राज्य और राष्ट्र के निर्माण के लिए योगदान देने के लिए युवाओं का आह्वान किया।
◆ खेल मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के परेड ग्राउंड बहुउद्देशीय हॉल में पांच दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
◆ राजभवन में प्रत्येक साल आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस बार 3 से पांच मार्च तक आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी।
◆ सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के हर की पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं ने भोर होते ही स्नान प्रारंभ कर दिया।
◆ भारतीय थल सेना और उज्‍बेकिस्‍तान की थल सेना के बीच आज से पिथौरागढ में द्विवार्षिक प्रशिक्षण अ‍भ्‍यास दस्‍तलिक का चौथा संस्‍करण आरंभ हो गया है। यह अभ्‍यास पांच मार्च तक चलेगा।
◆ बागेश्वर में आज सुबह 04ः49 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 रही। इससे किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
◆ अल्मोड़ा- थाना धौलछीना को वृद्ध दम्पत्ति की सूचना मिली जो बीमार व नेत्रहीन हैं और लोकगायक हैं। पुलिस उन्हें सरकारी वाहन में बैठाकर अस्पताल ले गई, दवा दिलायी और घर पहुंचाया। बाज़ार से राशन और कपड़े लेकर दिए।
◆ देहरादून की नेहरू कालोनी में महिला के गले से चेन लूटने की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया। 02 पेन्डन्ट, चेन के टुकड़े, पीला धातु व 02 मोटरसाइकिल बरामद।
◆ ukpsc ने पटवारी लेखपाल की उत्तर कुंजी जारी की। गत 12 फ़रवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा

Exit mobile version