◆ जोशीमठ में असुरक्षित भवनों और होटलों को गिराने का काम जारी है। अभी तक 863 ईमारतों में दरारें पाई गई हैं।
◆ प्रदेश के 100 किसानों का एक दल हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल के लिए आज रवाना हो गया। 3 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी।
◆ उत्तराखंड निर्वाचन विभाग ने ईवीएम और वीवीपैट को लाने ले जाने के लिए बैगपैक तैयार किया है।
◆ मौसम विभाग ने 24-25 जनवरी को प्रदेश के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
◆ 26 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर व हरिद्वार में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।
◆ पिथौरागढ़ में आज सुबह आठ बजकर 58 मिनट पर मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
◆ आज नई दिल्ली में उत्तराखंड के कलाकारों ने राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि, ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शासकीय कार्य प्रणाली के साथ ही विभिन्न स्तरों पर होने वाले भ्रष्टाचार व गलत कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये हैं।
◆ उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जोशीमठ में सरकार विकास को विनाश की तरफ ले गई। विकास के जो पैरामीटर हैं उनका पालन नहीं किया गया।
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (22 जनवरी,रविवार माघ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, वि. सं. 2079)