March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(25 जनवरी, बुधवार माघ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य व अर्द्ध सैन्य बलों के जवानों और अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए ‘‘राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023’’ प्रदान किये।
◆मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में जी-20 समिट की तैयारियों की समीक्षा की।
◆राज्य में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होगा। परेड ग्राउंड में विभिन्न 9 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जायेंगी।
◆ राजभवन देहरादून में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
◆ राज्य के कई हिस्सों में कल रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इनमें चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी भी हुई है।
◆कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पौड़ी कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
◆मुख्य सचिव ने पिरूल के निस्तारण और अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।
◆जोशीमठ नगर पालिका के अन्तर्गत सुनील वार्ड में प्रभावित पशुओं के लिए प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड बनकर तैयार हो गया है।
◆राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।