Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (27 जनवरी,शुक्रवार माघ, शुक्ल पक्ष, षष्ठी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ नवोदय विधालय समिति ने सत्र 2023-24 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य के 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं कार्यक्रम से जुड़े। प्रदेश के 5500 विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया।
◆मुस्लिम फण्ड खोलकर करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार होने वाले संस्थापक समेत 03 को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर 23 बैंक खातों को फ्रीज़ किया।
◆कल शाम 7:30 बजे पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार रोड पर एक कार के अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना पर तत्काल पहुंची फायर सर्विस टीम ने स्थानीय पुलिस, SDRF व ग्रामीणों के साथ 02 घायल यात्रियों व 02 शवो को बाहर निकालकर ज़िला अस्पताल पहुंचवाया।
◆ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम परीक्षाओं को एक नई दृष्टि से देखने का नजरिया विकसित करता है।
◆ कि अंतरिम राहत के तौर पर 224 परिवारों को तीन करोड़ चौरासी लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई है।
◆केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में ऊर्जा सुधार के लिए 2 हजार 600 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी।
◆मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया।
◆ बाबा बागेश्‍वर धाम धीरेंद्र शास्त्री उत्‍तराखंड पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्‍होंने यह बात कही है।
◆ पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। 

Exit mobile version