Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (9 अप्रैल, रविवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, तृतीया, वि. सं. 2080)

Ten

◆ ऋषिकेश एम्स ने यूथ-20 शृंखला के अंतर्गत आज विभिन्न वर्गों के लिए दौड़ का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।
◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज अपने नैनीताल संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
◆ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चारधाम यात्रा के यातायात प्रबंधन के संबंध में बैठक की। बैठक में देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
◆ उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के देहरादून मुख्यालय में चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों और यात्रा मार्ग पर स्थित होटल संचालकों की सहायता के लिए एक 15 लाइन का कॉल सेंटर शुरू किया गया है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें अपने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा व राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से आयोजित विचार यात्रा संगोष्ठी में संबोधन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 101 बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
◆ ऊधमसिंहनगर के एक व्यवसायी के ट्रक समेत उसमें लदे 250 टायर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को उधमसिंह नगर ने यूपी से गिरफ्तार किया।
◆ आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 306 हिंदू श्रद्धालु यहां के रंग में रंगे नजर आए।
◆ बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 66 संक्रमित ठीक हो गए हैं। 
◆ रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में रविवार को घड़ी खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर 14 वर्षीय बालक ने आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version