March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (10 अक्टूबर)

◆ आज मुख्यमंत्री ने लक्सर में ₹4922.82 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

◆ युवा पर्वतारोही सविता कंसवाल को उत्तराखंड गढ़ गौरव सम्मान दिया गया।

◆ देश सेवा के दौरान बर्फ की चपेट में आने से जनपद पौड़ी का एक सपूत विपिन गुसाईं शहीद हो गया।

◆ उत्तराखंड में सख्त भू-कानून की मांग को लेकर भू-कानून संघर्ष मोर्चा ने शहीद स्मारक पर बैठक का आयोजन किया। कहा गया कि सरकार जल्द इसे लागू नहीं करेगी तो जल्द प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

◆ नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिह गब्र्याल ने कोरोना के मद्देनजर त्योहारी सीजन पर जिले के सभी लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने को कहा है। साथ ही अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें की अपील भी की है।

◆ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी के जन औषधि केंद्र में 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त दवा किट बांटी गई। इस मौके पर निशुल्क ब्लड प्रेशर और शुगर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

◆ ऊधमसिंह नगर में गदरपुर के चीनी मिल परिसर में एनडीआरएफ का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान एनडीआरएफ जवानों ने कई तरह की झांकियां निकालकर प्रदर्शन किया। शानदार परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गढ़ी कैंट में गोर्खाली सुधार सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम हाम्रो दशै सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

◆ आज गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट कीर्तन और अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये। इस साल यात्रा के संचालन में सहयोग प्रदान करने के लिए ट्रस्ट ने सभी का धन्यवाद किया है। हमारे संवाददाता के अनुसार इस वर्ष 11 हजार श्रद्धालु ने दर्शन किए।

◆ हरिद्वार: नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण सिंह समेत विभिन्न युवा मंडलों द्वारा हर की पैड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 127 किलो प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका सफल निस्तारण किया गया।