Site icon Khabribox

15 नवम्बर को इगास पर्व के चलते राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा….उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(12 नवंबर)

◆ चम्पावत ज़िले में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा और यौन शोषण के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया।

◆ दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इगास बग्वाल पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की कर दी है। 15 नवम्बर को इगास पर्व के चलते राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

◆ नैनीताल में आज समाज कल्याण विभाग और ज़िला प्रशासन की तरफ से नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत रेस का आयोजन किया गया। नौका रेस में स्थानीय स्तर के 26 लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए लोगों में जन जागरुकता संदेश पहुंचाया।

◆ अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा आजादी को लेकर दिए बयान पर
महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

◆ उत्तराखंड में परिवहन विभाग ने गढ़वाल-कुमाऊं के 60 रूटों को अलाभकारी घोषित कर दिया है। ऐसे रूटों पर जिन मोटर मालिकों की बस चल रही हैं या जो भविष्य में बसें चलाएंगे, उन्हें टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलेगी।

◆ उत्तराखंड में सात साल बाद शुरू हुई पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई

◆ देहरादून में आयोजित तीन दिनी उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में जनजाति क्षेत्रों के कल्याण और शिक्षा व्यवस्थाओं के लिये योजनायें बनायी जायेगी, जिसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रस्ताव भेजने की अपेक्षा की।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार किसान मेले में किसानों की समस्याओं को सुना और उनके जल्द समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई सरकारी योजनाओं को लागू किया है। प्रदेश में भी इन योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छी तरह से हो रहा है।

◆ मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार करने और मिलावट से संबंधित मामलों को फास्ट ट्रैक पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को यह एहसास कराना आवश्यक है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

◆आइसलैन्ड दूतावास के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत से भी मुलाकात की और उत्तराखण्ड में भूतापीय ऊर्जा के प्रयोग का प्रोजेक्ट रखा।इसके तहत ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा, जीओ थर्मल का प्रयोग बद्रीनाथ सहित राज्य के प्रमुख चिन्हित स्थलों पर किया जायेगा।

Exit mobile version