April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (14 अगस्त, श्रावण शुक्ल ,षष्ठी वि.सं. 2078)

◆ स्वतंत्रता दिवस पर “माननीय मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से अलंकृत होगें श्री पंकज भट्ट, एस0एस0पी0 अल्मोड़ा
,जनपद एवं अल्मोड़ा पुलिस के लिए गौरवशाली क्षण।

◆ उत्तराखंड पुलिस की STF और साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन की टीम ने बन्द पड़ी बीमा पालिसी के नवीनीकरण और प्रीमियम को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहकर 68 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टमाइन्ड देवेश नंदी को शाहदरा, नई दिल्ली से किया गिरफ्तार किया है।

◆ मुख्यमंत्री ने आर.आई.एम.सी ऑडिटोरियम, देहरादून में सेना के वीरता पुरस्कार सम्मान समारोह में विभिन्न पदक प्राप्तकर्ता सैनिकों, सेवा निवृत्त सैनिकों एवं वीरांगनाओं समेत 47 लोगों को सम्मानित किया। जिनमें 21 सेवारत सैनिक, 20 सेवानिवृत्त सैनिक एवं 06 वीरांगनाएं शामिल हैं।

◆चमोली: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के बालक एवं बालिकाओं की क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

◆ सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल के ग्राम पपोली में मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। मिनी स्टेडियम का निर्माण ₹ 9.68 लाख की लागत से युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। पपोली क्षेत्र में श्मशान घाट निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹ 2 लाख देने की घोषणा की।

◆ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने नैनीताल के कालाढुंगी में 1 सौ 28 लाख 31 हजार की लागत से पेयजल सुदृढीकरण योजना और 88 लाख 16 हजार रुपये की लागत से ओवर हेड टैंक का लोकार्पण किया। श्री भगत ने कहा कि योजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों की पानी की समस्या दूर होगी।

◆ प्रदेशभर में कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में होगा। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ध्वजारोहण के बाद परेड़ की सलामी लेंगे। वे कल भराड़ीसेण में भी ध्वजारोहण करेंगे।

◆ स्वतंत्रता दिवस से पहले देश महान क्रांतिकारियों को याद कर रहा है। प्रदेश के कई लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। पौड़ी जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत भी आजादी की लड़ाई में शामिल हुए।

◆ उत्तराखंड के 6 पुलिसकर्मियों को “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

◆ स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत देश के 744 जिलों में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज चंपावत में महिलाओं और पुरुषों की दौड़ का आयोजन किया गया।