◆ जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून डॉ राजेश कुमार ने बताया कि फर्स्ट रेंडमाइजेशन के तहत आज से 21 जनवरी तक पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के ऑडिटोरियम में 1200 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
◆ उत्तराखंड में कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। रविवार को आई 159 सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग रिपोर्ट में से 54 प्रतिशत सैंपल ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं।
◆ गढ़वाल में बारिश और बर्फबारी के बाद अब पाले ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कों में पाले के कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ़ा दी है।
◆ उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियाें की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश के 11 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया।
◆ इन दिनों नैनीताल समेत आसपास इलाकों में ठंड से पानी जमने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने नैनीताल में यह स्थिति करीब 30 साल बाद बनने की बात कही है। वे इसे पश्चिमी विक्षोभ और ला-नीना का असर बता रहे हैं।
◆ प्रादेशिक सेना में तैनात एक जवान बैरक से लापता हो गया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस और टैरिटोरियल आर्मी ड्रोन टीम लापता जवान की खोजबीन को जंगलों में कांबिग की।
◆ प्रादेशिक सेना में तैनात एक जवान बैरक से लापता हो गया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस और टैरिटोरियल आर्मी ड्रोन टीम लापता जवान की खोजबीन को जंगलों में कांबिग की।
◆ दिल्ली में आयोजित पाँच लाख डॉलर की ईनामी योनेक्स इंडिया बैडमिंटन ओपन सुपर सीरीज -2022 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल का ख़िताब जीत कर सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनकर नया इतिहास रच दिया है।
◆भाजपा सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में लौटने की चर्चा है। रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू के लिए भी टिकट की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा तैयार नहीं।
◆जिले के घाट विकासखंड की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत कनोल के प्राणमति गांव तक सड़क सुविधा न होने का खामियाजा भुगत रहे, गांव की महिला को प्रसव पीड़ा के बाद कुर्सी की पालकी बनाकर पांच किमी तक पैदल ही ग्रामीणों ने सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया।