March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग पर 18 नवंबर से 27 नवंबर तक नहीं होगा वाहनों का आवागमन… उत्तराखंड टॉप टेन (16 नवंबर)

Ukk

◆ नैनीताल की तर्ज पर बागेश्वर जिले के ऐतिहासिक मंदिर बैजनाथ के गोमती नदी में कृत्रिम झील में भी अब बोटिंग शुरू हो गई है। पर्यटकों के लिए बैजनाथ झील में अब नौकाविहार के साथ ही पर्यटन विभाग ने अन्य खेल गतिविधियों की व्यवस्था शुरू कर दी है।

◆ पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ के सतखोल स्थित कॉटेज में तोड़फोड़, आगजनी और गोली चलाने वाले हिंदूवादी संगठन से जुड़े 20 लोगों को पुलिस 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

◆ चमोली: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रतिशत को बढाने के उदेश्य से मंगलवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदान में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।

◆रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि के रामलीला मैदान में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सैनिक सम्मान यात्रा कार्यक्रम में भारतीय सेना में शहीद हुए 52 सैनिकों के पारिवारिक जनों को ताम्र पत्र व शाॅल ओढ़कर मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सम्मानित किया गया।

◆ पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज मंगलवार से शुरू हो गई ,20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

◆ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज मंगलवार को हरिद्वार के टिबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए, बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर रानीपुर मोड़ से शंकर आश्रम तक पदयात्रा निकाली।

◆हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग 18 नवंबर से 27 नवंबर तक दस दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

◆ चमोली में गौचर मेले के लिए पूर्व में घोषित 18 नवंबर का स्थानीय अवकाश अब 20 नवंबर को होगा।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रुद्रपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद थे।