◆ चुनाव वाले पांचों राज्यों में विभिन्न राजनीतिक दल वर्चुअल माध्यम से प्रचार कर रहे हैं
◆ प्रधानमंत्री ने वाराणसी के पार्टी कार्यकर्ताओं से विकास परियोजनाओं पर चर्चा की, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
◆ अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का सामना आयरलैंड से।
◆ 15 से 18 वर्ष के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों को कोविडरोधी टीके की पहली डोज दी जा चुकी।
◆ पूर्व सेना प्रमुख जनरल जे जे सिंह भाजपा में शामिल हुए।
◆ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लेख करते हुए एंट्रिक्स देवास सौदे को देश के साथ धोखाधडी बताया।
◆ उपराष्ट्रपति ने कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ के निधन पर दुख व्यक्त किया।
◆ चीन में भ्रष्ट अधिकारियों पर बना टीवी शो, जो सुपरहिट हो गया।
◆ 2021 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा, 2020 के मुकाबले 26 फीसदी अधिक महिलाओं ने शिकायत की।
◆ रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि नौसेना के जहाज़ आईएनएस रणवीर में धमाके के कारण तीन नाविकों की मौत हुई है।
◆ मध्य प्रदेश में पेंच टाइगर रिज़र्व की मशहूर बाघिन टी15 की मौत, 29 शावकों को जन्म देकर बनाया था।
◆ आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया।
◆ अखिलेश को बड़ा झटका देगी भाजपा, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा कल बीजेपी में शामिल होंगी।
◆ सारा अली खान की फिल्म की शूटिंग से एग्जाम हुआ डिस्टर्ब, छात्रों ने किया हंगामा।