March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (19 जुलाई)

◆ संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की अध्‍यक्षता की।

◆ सऊदी अरब में पांच दिन की वार्षिक हज यात्रा शुरू, कोविड महामारी के कारण हज यात्रियों की संख्या काफी कम।

◆ तोक्‍यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्‍यो पहुंचा।

◆ भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रविवार को रेलगाड़ी परिचालन का सफल परीक्षण किया गया।

◆ भारत में अब तक 40 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

◆ नोएडा हवाई अड्डे और फिल्म सिटी के बीच चलेगी भारत की पहली पॉड टैक्सी।

◆ सोनिया गांधी का फ़ैसला, सिद्धू के हाथ में पंजाब कांग्रेस की कमान।

◆ अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने पाकिस्तान से सभी राजनयिक कर्मचारियों की वापसी की घोषणा की।

◆ यूपी, उत्तराखंड के बाद दिल्ली में कांवड़ यात्रा रद्द की गई।

◆ गूगल ने डूडल बनाकर भारत की पहली महिला डॉक्टर
कादम्बिनी गांगुली को किया याद।

◆ ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का ट्विटर अकाउंट हैक।

◆ मुंबई में भारी बारिश से अबतक 20 लोगों की मौत।

◆ 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पैनोरमा के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं।

◆ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत का प्रस्ताव जीता।

◆ शिखर धवन की कप्तानी पारी के दम पर भारत की श्रीलंका पर धमाकेदार जीत।