March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(19 अगस्त)

◆ अफगानिस्तान में कार्यरत उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की सहायता हेतु आपातकालीन नम्बर-112 व अभिसूचना इकाई पुलिस कार्यालय देहरादून के टेलीफोन नम्बर 0135-2710108 जारी किया गया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में प्रभावित महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए 1 सौ 18 करोड़ 35 लाख रूपए के राहत पैकेज की घोषणा की। इससे राज्य में 07 लाख 54 हजार 9 सौ 84 लोग लाभान्वित होंगे।

◆ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना दिवस की पूर्व बेला पर प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता व आपसी सद्भावना को बरकार रखने की शपथ ली।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

◆ अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सपरिवार पहुंचे। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

◆ रक्षाबंधन पर इस बार पीरूल से बनी इको फ्रेंडली राखियां भाइयों की कलाई पर सजी नज़र आएंगी। चंपावत के लोहाघाट तहसील के खेतीखान क्षेत्र के आसपास की ग्रामीण महिलाएं पीरूल से सुंदर राखियां बना रही।

◆ हरिद्वार :झंडा चौक स्थित एक घर में 10 वर्षीय बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला। बच्ची अपने भाइयों के साथ कमरे में खेल रही थी।

◆ राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

◆ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पहले दिल्ली में अपना चेहरा ही बचा लें।

◆ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक परिक्षाएं आठ सितंबर से शुरू होंगी।