April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (21 अगस्त)

◆ पतंजलि ने टोक्यो ओलंपियन बजरंग पुनिया, रवि दहिया और दीपक को किया सम्मानित, स्वामी रामदेव ने खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा।

◆ अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद घर लौटे लोग वहां का मंजर देख अभी भी खौफ में।

◆ पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

◆ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव तक हर महीने उत्तराखंड का प्रवास करेंगे।

◆ रेलवे ने हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हल्द्वानी से लालकुआं रेलवे ट्रैक के बीच गति सीमा को कम किया।

◆ उत्‍तराखंड के धार्मिक स्‍थलों में हुड़दंग करने पर मिशन मर्यादा के तहत अबतक 1900 सैलानी पहुंचे जेल।

◆ रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर सजी नज़र आएंगी पीरूल से बनी इको फ्रेंडली राखियां।

◆ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग इसी भूमि पर मिलते हैं।

◆ स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया।

◆उत्तराखंड क्रांति दल की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा शनिवार से शुरू हो गई है। दस दिवसीय यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन समस्याओं का जायजा लेंगे।