March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (21 सितंबर)

◆ पेयजल और जिला प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आज अल्मोड़ा में पेयजल और स्वच्छता मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्हांेने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को मरम्मत करने के साथ ही लोगों को स्वच्छ जल आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

◆ पितृपक्ष शुरू होते ही हरिद्वार में श्राद्ध कर्म और पिंडदान करने के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्राद्ध कर्म पिंडदान और पूजा आदि करवाने पहुंच रहे हैं।

◆ अमृत महोत्सव के तहत चंपावत के सीलिंग टॉक के चाय बागानों में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यटन विभाग, चाय बागान के कर्मचारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय लोगों ने बागान की साफ-सफाई की और जगह-जगह फैले कूड़े का उठाया।

◆ डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य में क़ानून व्यवस्था से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाय कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाय।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

◆ राज्य की उद्योग सचिव राधिका झा ने कहा सरकार शीघ्र ही एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी लाएगी जिससे राज्य में रोज़गार और उधोगों को बढ़ावा मिले।

◆ अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया।

◆ विपिन त्रिपाठी कुमॉऊ इंजीनियरिंग कॉलेज के मैस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारी बीटीकेआइटी के प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे।

◆ गंगोत्री हाईवे पर नेतला व यमुनोत्री हाईवे पालीगाड के पास भारी मलबा आने के कारण बंद हो गया। इससे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

◆ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, मैं मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि मेरे जीवन भी ऐसा क्षण आए जब उत्तराखंड से एक गरीब शिल्पकार के बेटे को इस राज्य का मुख्यमंत्री बनता देख सकूं।