March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

लखनऊ में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की अनुपमा उपाध्याय का शानदार प्रदर्शन…. उत्तराखंड टॉप टेन(23 जनवरी)

Ten

◆ प्रदेश में आज कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल कोविड के 3 हजार 727 मामले सामने आए हैं। जबकि आज 1 हजार 270 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं राज्य में आज 5 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में रिकवरी रेट की दर 88 दशमलव 25 प्रतिशत है।

◆ उत्तराखंड शासन ने कोविड- 19 के नए ओमिक्रॉन वेरिएट की रोकथाम के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य में 31 जनवरी तक आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है।

◆ प्रदेश में शनिवार से हो रही बारिश और बर्फबारी आज भी ज्यादातर जगहों पर जारी है। टिहरी में कल से रुक रुक हो रही बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी है। यहां धनोल्टी में बर्फबारी से जहां सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान है तो वहीं स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

◆ चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पांच राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों स्वास्थ्य अधिकारियों से बात करने बाद राजनीतिक रैलियों, रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है। प्रतिबंध की यह समयसीमा 22 जनवरी को समाप्त हो रही थी।

◆ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद नई खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी उन्हें पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा के हैवीवेट नेता सतपाल महाराज के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है।

◆ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। पिछली बार वह काफी कम मतों के अंतर से हारे थे।उन्होंने कहा कि वह बागेश्वर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा भी देंगे।

◆ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को बागेश्वर विधानसभा को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैरसैंण को राजधानी बनाया जाएगा।

◆ पर्वतीय पर्यटन नगरी नैनीताल के निकटवर्ती पर्वतीय गांव देवीधूरा में हाथियों का झुंड देखा गया है। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने वन कर्मियों की मदद से शोर मचा और टीन पीटकर हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाया।

◆ लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित सैय्यद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की अनुपमा उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ही खिलाड़ी से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

◆ दो दक्षिणपंथी समूहों ने हरिद्वार और दिल्ली में आयोजित ‘धर्म संसद’ कार्यक्रमों में नफरती भाषणों के खिलाफ दायर याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जवाबी याचिकाएं दायर की है. दोनों संगठनों ने अदालत से उन्हें इस मामले में पक्षकार बनाने की अपील की है।