March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(25 अगस्त, भाद्रपद ,कृष्ण तृतीया , वि.सं. 2078)

◆ उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की मार्कशीट अगले सप्ताह से मिलेंगी।

◆उत्तराखंड में पांचवीं तक के स्कूल एक सितंबर से खुल सकते हैं।

◆ विधान सभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने नियम-58 के तहत पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे का मामला उठाया।

◆ मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी बारिश की भी संभावानाएं हैं।

◆ प्रदेश में भारी बारिश के चलते गंगा चेतावनी के निशान को पार कर गई।

◆मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के बलिदान दिवस पर शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढी कैंट और गांधी पार्क स्थित शहीद दुर्गामल्ल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में संतला देवी मंदिर के निकट खाबङवाला गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया।

◆ उत्तरकाशी: महिला अवर अभियंता ने डीडीओ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जिला विकास अधिकारी विमल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

◆ इंडियन आइडल-12 के विजेता पवनदीप राजन ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति के लिए राज्य का ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा की है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय के जनता मिलन हॉल में अफगानिस्तान से सकुशल लौटे लोगों का स्वागत किया।