April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

राष्ट्रपति ने हरिद्वार के प्रथम दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की….उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(28 नवंबर)

Ten

◆ राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि पत‍जंलि विश्‍वविद्यालय भारत को विश्‍व गुरू बनाने के लक्ष्‍य की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि विश्‍वविद्यालय नई शिक्षा नीति में शामिल भारतीय परंपरा और आधुनिक विज्ञान के संयोजन के लिए काम कर रहा है।

◆ देहरादून में भी विदेश से लौटने वाले लोगों की विशेष निगरानी के निर्देश जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गये।

◆ मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम जहां एकत्रित हुए हैं ये वो स्थान है जिसने दुनिया भर योग के प्रचार-प्रसार को एक नया आयाम और एक नया विस्तार दिया है।

◆ 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या 78 लाख 46 हजार तक पहुंच गयी।

◆ चयन आयोग ने 4-5 दिसंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा स्नातक स्तरीय अहर्ता वाले 13 पदों के लिए आयोजित की जा रही।

◆ अफ्रीका के कांगों प्रांत से लौटे ऊधमसिंहनगर दिनेशपुर निवासी युवक को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट।

◆ नैनीताल के डीएफओ टी आर बीजूलाल ने बताया कि नैनीताल डिवीजन के 8 रेंजो में वन प्रहरी के रुप में 120 से अधिक स्थानीय युवाओं को वनाग्नि के दौरान आग पर नियंत्रण पाने के लिए व जंगलों की निगरानी के लिए वन प्रहरी के रुप में तैनात किया जाएगा। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

◆ चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत 30 नवंबर के बाद आंदोलन तेज करेगी। तीन दिसंबर को रुद्रप्रयाग में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

◆ नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के
भारतीय खगोलविदों ने पांच अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित दो ब्लैकहोल की अवस्था वाली एक नई सक्रिय व दुर्लभ आकाशगंगा को खोजा है। इसमें सामान्य से दस गुना अधिक एक्स-रे उत्सर्जन देखा गया।

◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार सहित स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होकर ऋषिनगरी में पतित पावनी मां गंगा को नमन किया।