March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप 10 न्यूज़

★ पिथौरागढ़ के युवा पर्वतारोही 26 वर्षीय मनीष कसनियाल ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।

★ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क  की ओर से तीन गश्ती दलों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया है।

★ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में डी.आर.डी.ओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्स्थाई कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया।

★ उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चुंगी बड़ेथी के पास आज से यातायात के लिए वनवे खोल दिया गया है।

★ कोविड क‌र्फ्यू के दौरान डीजीपीअशोक कुमार ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को मिशन हौसला अभियान के तहत लोगों की मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी कड़ी में बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार आगे बढ़कर जरुरतमंदों की मदद कर रही है।

★ सीबीएससी और आईसीएससी के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी हुई रद्द।

★ उत्तरकाशी में आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर रोष जताया।

★ 18 से 44 उम्र के टीकाकरण की सुस्त रफ्तार पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। 

★ रुद्रपुर में कोविड कर्फ़्यू बढ़ाने और दुकानों को खोलने को लेकर कोई रियायत नहीं देने के प्रदेश सरकार के आदेश के खिलाफ प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सरकार को जगाने के लिए मुख्य बाजार में ताली, थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

★ 02 जून 2021) प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 331478… आज शाम 6:00 बजे तक प्रदेश में 1003 और नये मामले सामने आये।