Site icon Khabribox

जल्द ही कैलास मानसरोवर यात्रा फोर व्हीलर से भी संभव होगी…उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (31 अक्टूबर)

◆ देहरादून पुलिस लाइन में SSP जन्मेजय खंडूरी ने जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन से मार्च निकाला गया, जो घंटाघर चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में कमांडेंट नवनीत सिंह ने जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

◆ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,भाजपा के शीर्ष नेताओं का गरजना, बरसना मुझे मेरी तपस्या से विचलित नहीं कर सकता है।

◆ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा जल्द कैलास मानसरोवर यात्रा फोर व्हीलर से भी संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लिपूलेख तक सड़क का निर्माण कार्य हो चुका है।

◆ इस साल कोरोना काल में यात्रा देर में शुरू होने के बावजूद तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड चार लाख पहुंची।

◆ चंपावत में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर मार्च पास्ट, दौड़, साईकिल रैली समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

◆ देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती आज बागेश्वर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोंल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला व पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ नागरिकों ने मार्च पास्ट निकाला। साथ ही साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया।

◆ देहरादून जिले में चकराता क्षेत्र में आज सुबह “सवारी वाहन” सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना सुबह 8 बजे के आसपास हुई। मुख्यमंत्री धामी ने चकराता क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह टिहरी जिले के दो दिवसीय दौरे पर आज भागीरथी-पुरम पंहुचे। टीएचडीसी के अतिथि गृह में राज्यपाल ने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें जिले में मौजूद पर्यटक स्थलों को विकसित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने टिहरी झील में अव-स्थापना सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया।

◆ चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शीतकाल में पर्यटकों के लिए आज दोपहर बंद कर दी गई है। कोरोना से उत्पन्न हालातों की वजह से घाटी को इस साल भी एक माह की देरी से 1 जुलाई को पर्यटकों के लिए खोला गया था। इस साल यहां लगभग 10 हजार पर्यटक पहुंचे, जिनमें 15 विदेशी भी शामिल हैं।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया,और रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

Exit mobile version