March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मंत्रोच्चारण के साथ यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट हुए बन्द…. उत्तराखंड टॉप टेन (6 नवंबर)

◆ मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार में भूपतवाला स्थित जैन मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जैन गुरु विश्वरत्न सागर सूरी से भेंट की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जैनाचार्य ने मुख्यमंत्री से कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। इसके देवत्व में और वृद्धि हो इसके लिए आवश्यक है कि यहां अहिंसा का पालन हो।

◆ थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत चांदमारी के पास अपने मकान मे जुआ खिलवा रहे मकान मालिक सहित 06 व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया मौके से 2,13,000/ रू0 मालफड़ तथा 77,750/रू0 जामातलासी मे बरामद किए गए।

◆ नैनीताल में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए गौलापुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। आज केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गौलापुल में यातायात का शुभारम्भ किया।

◆ जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए टनकपुर निवासी सब्जी व्यापारी चरणजीत पुत्र बिहारी लाल के खाते में 21,000/- रू0 की धनराशि विधिक कार्यवाही कर वापस कराये गये।

◆ उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज भैया दूज के अवसर पर दोपहर सवा 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद किए गए। सुबह से ही धाम में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। प्राचीन परंपरानुसार, खरसाली गांव से समेश्वर देवता की डोली यमुना को लेने यमुनोत्री धाम पहुची।

◆ भगवान केदारनाथ जी के कपाट आज भैया दूज के मौके पर शीतकाल के लिए बंद हो गए। तड़के मुख्य पुजारी बागेश लिंग की देखरेख में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई, जो दो घंटे से ज्यादा चली। इसके बाद करीब 8 बजे कपाट शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।

◆ उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आइडीटीए (इन्फारमेशन टेक्नोलाजी डेवलपमेंट एजेंसी) की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मिनिमम गर्वंमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ मंत्र के तहत ‘अपणि सरकार पोर्टल तैयार किया है।

◆ गुस्साए हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात वन विकास निगम के डिपो परिसर में स्थित वन निगम के पूर्वी ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की।

◆ मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून और ‘ला नीना’ असर के कारण मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड की संभावना जताई गई है।

◆ देहरादून में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक दरगाह साबिर पाक में भी दीपावली का जश्न मनाया गया।