April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आने वाले 8 से 10 दिनों तक मौसम रहेगा साफ….उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(21 अक्टूबर)

◆ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 20 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की।

◆ गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है, वास्तविक नुकसान का आकलन पूरे सर्वे के बाद हो पाएगा। डिजास्टर फंड में उत्तराखण्ड को पहले से ही 250 करोड़ रूपए की राशि दी गई है।

◆ आज शाम को मिली जानकारी के अनुसार ,धारचूला- बलुवाकोट सड़क मार्ग, बलुवाकोट में नयी बस्ती के पास नदी किनारे से टूट चुका है। दोपहिया वाहन की आवाजाही के लिए भी खतरा बना हुआ है।

◆ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया है।

◆ महान अन्वेषक, सर्वेक्षक, मानचित्रकार और उत्तराखण्ड के गौरव पं. नैन सिंह रावत जी की जयंती है।

◆ पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में पुलिस ने किया शहीदों को नमन।

◆ कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए
(1) विशाल निवासी पूर्वी अंबर तालाब रुड़की हरिद्वार को 7.66 ग्राम स्मैक के साथ व
(2) सूरज यादव उर्फ प्यारे निवासी कबाड़ी बस्ती लाल जी वाला को 2.15 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

◆ पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण अलग-अलग स्थानों पर 10 ट्रेकर्स सहित कम से कम 13 लोगों की मौत।

◆ मौसम विभाग के मुताबिक अगले आठ से दस दिन राज्य में मौसम साफ रहेगा। मौसम में विशेष गतिविधि या परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

◆ कुमाऊँ मंडल में अब भी विभिन्न स्थानों पर 6 विदेशी सहित करीब 675 पर्यटक फंसे हुए हैं।

◆ श्री पंचायती महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्रपुरी को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष घोषित किया।