Site icon Khabribox

उत्तराखंड सहित अन्य पहाड़ी राज्यों में शुरू होगी पर्वतमाला योजना…. उत्तराखंड टॉप टेन(1 फरवरी)

Ten

◆ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी।

◆ आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ बैजनाथ व गरूड़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

◆ पिथौरागढ़ बिना कागजात के अवैध रुप से रेत परिवहन करने पर थाना थल पुलिस ने 01 पिकप वाहन किया सीज।

◆ मंगलवार को उत्तराखंड में 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जबकि 1840 नए संक्रमित मिले।

◆ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी दो फरवरी बुधवार को उत्तराखंड में अपनी पहली चुनावी वर्चुअल रैली करेंगी।

◆ बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 5 फरवरी को नरेंद्र नगर राजदरबार में तय होगी। इसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि भी तय हो जायेगी।

◆ विदेशी कंपनी के 26 अरब 18 करोड़ 40 लाख रुपए दिखाकर भारत में सरकारी योजनाओं में निवेश का झांसा देने वाले गिरोह का सरगना हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

◆ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल 2022-23 के लिए के लिए पेश किए गए आम बजट को निराशाजनक बताया।

◆ कोरोना की पहली और दूसरी लहर का सामना करने के बाद भी राज्य ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में सुधार किया है। एसडीजी इंडेक्स 2020-21 में राज्य ने कुल 72 अंक हासिल कर देश भर में चौथा स्थान हासिल किया है।

◆ पुलवामा के काकापोरा में तीन आतंकियों को ढेर करने वाले अल्मोड़ा के चौमू गांव के चंदन कनवाल को सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version