Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (3 मार्च, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल, पक्ष, एकादशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ अल्मोड़ा में चीर बंधन के साथ ही रंगों के पर्व होली का शुभांरभ हो गया है। अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आयी पुरुषों की टोलियों ने अपने गांवों की चीर के साथ मंदिर की परिक्रमा कर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया।
◆ मुख्यमंत्री ने गृह और पुलिस विभाग को होली के त्योहार को देखते हुए कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आसामाजिक तत्वों और संदिग्ध लोगों पर खास नजर बनाये रखने की बात कही।
◆ मुख्यमंत्री ने गृह और पुलिस विभाग को होली के त्योहार को देखते हुए कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आसामाजिक तत्वों और संदिग्ध लोगों पर खास नजर बनाये रखने की बात कही।
◆ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा नई दिल्ली में श्री अन्न द्वारा पोषण, खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा की थीम पर आयोजित हो रहे कृषि विज्ञान मेले में चमोली से 30 किसान शामिल हुए। 4 मार्च तक चलने वाले इस मेले में किसानों को आधुनिक तकनीक सहित स्मार्ट खेती की जानकारी दी जा रही है।
◆ होली के त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए चमोली जिले का खाद्य संरक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि बाहरी जिलों से आने वाले खाद्य पदार्थों का पिछले एक सप्ताह से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
◆ देहरादून के रानीपोखरी में एयरपोर्ट और ऋषिकेश मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कारवाई की। मई और जून में ऋषिकेश में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश और विदेश के तमाम प्रतिनिधि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे।
◆ उत्तराखंड के सुनियोजित विकास के लिए राज्य में उपलब्ध सभी सरकारी भूमि और भवनों की जानकारी संबंधित पोर्टल में अपलोड की जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने लैंड बैंक को लेकर उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह आदेश दिये।
◆ बागेश्वर में नेहरू युवा संगठन की ओर से आगामी 11 मार्च को यूथ उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में पांच तरह की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें कपकोट, गरुड़ और बागेश्वर ब्लॉक के करीब 200 युवा शामिल होंगे। इसमें जिलास्तरीय विभागों के स्टॉल भी लगाये जाएंगे।
◆ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आज अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल में सांसद खेल स्पर्धा के तहत आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए।
◆ जसपुर क्षेत्र से पुलिस की ऊधमसिंहनगर टीम ने 04 मोबाईल झप्पटामारों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों से चोरी के 14 मोबाईल व 02 मोटरसाइकिल बरामद की।

Exit mobile version