◆ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि केेंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को मिलें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जन प्रतिनिधियों से समन्वय कर विकास योजनओं को धरातल पर उतारे और अंतिम व्यक्ति को विकास योजनाओं की मुख्य धारा से जोडे़ें।
◆ नई टिहरी में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकि खराबी की वजह से बंद हो गया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब 50 लोग करीब आधे घंटे तक रोपवे में लटके रहे।
◆ आज दोपहर को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा के पास भारी भूस्खलन होने के कारण बाधित हो गया है। इसके अलावा तालुका से ओसला गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया टूट गई।
◆ केदारनाथ यात्रा के दौरान युवक की सेल्फी लेने वक्त गहरी खाई में गिरने से मौत हो गयी। युवक दिल्ली का था और अपने दो दोस्तों के साथ केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचा था।
◆ प्रदेश के 50 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। टिहरी जिले की जिम्मेदारी अब सौरभ गहरवार को दी गई है, जबकि रीना जोशी को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है।
◆ चमोली जिले में चल रहे वन महोत्सव का आज समापन हो गया है। इस मौके पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष वनों को आग से बचाने वाले 50 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
◆ भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन का कहना है कि ज़िलों के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिन जगहों पर, विद्युत् लाइनें ,क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उन जगहों पर, लाइनों की मरम्मत का काम जारी है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल और कुमाऊं में मत्स्य पालकों की सुविधा के लिए मत्स्य मंडी की स्थापना किए जाने की घोषणा भी की है।
◆ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। आज ये जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि कल दोपहर में प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सभी सांसदों, विधायकों की बैठक बुलाई है।
◆ प्रदेश में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अबतक 27 लाख 39 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंट साहिब के दर्शन कर चुके हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार बदरीनाथ में 9 लाख 44 हजार और केदारनाथ में 8 लाख 71 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।