Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (16 जुलाई,शनिवार , श्रावण कृष्ण पक्ष, तृतीया , वि. सं. 2079)

Ten

◆प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम साफ रहा। इस कारण चारधाम यात्रा सुचारू रही। मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में आसमान खुला रहने के आसार हैं। सोमवार यानी 18 जुलाई से मानसून अधिक सक्रिय होने के आसार हैं।

◆ प्रदेश में 118 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारम्भ किया, कहा- जागेश्वर क्षेत्र का विकास मानसखंड विकास माला के तहत किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 12.35 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

◆ प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष करन माहरा करन ने कहा कि, शीर्ष नेता केवल और केवल पार्टी की मजबूती पर फोकस करें। रही बात पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की तो उन्हें पार्टी मजबूत करना का प्रयास करना चाहिए।

◆ आज से हल्द्वानी से रामनगर जाने को 20 रुपये नैनीताल के लिए 15 टनकपुर 40 और हरिद्वार पहुंचने के लिए पहले के मुकाबले 45 रुपये ज्यादा देने पड़े। सभी स्थानीय रूटों पर किराया अब बढ़ चुका है।

◆ ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी तपोवन में गंगा में आज दोपहर तीन किशोर डूब गए। यहां आठ किशोर एक दोस्‍त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है।

◆ हल्द्वानी मेडिकल कालेज के 100 डाक्टरों की चयन प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार हुए। इसमें केवल 13 डाक्टर ही साक्षात्कार देने पहुंचे। वर्तमान में पहाड़ पर स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है।

◆ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून में पौधरोपण किया और कार्यकर्ताओं को फलदार पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत हरेला पर्व पर 6 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

◆ मुख्यमंत्री धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आज देहरादून के रायपुर में हरेला पर्व पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व हरेला संस्कृति व हरियाली के संगम का प्रतीक है, जो हमें सदैव प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है।

◆ कांवड़ मेले में आया दिल्ली का युवक रावतपुर आश्रम के सामने गंगा जी में स्नान करते समय तेज़ बहाव के कारण बहने लगे जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस की पुलिस के गोताखोर सन्नी कुमार विक्रांत एवं HC अतुल सिंह ने नदी में छलांग लगा कर सुरक्षित बाहर निकाला और जान बचायी।

Exit mobile version