Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (16 अक्टूबर, रविवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ कुमाऊं मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आज बागेश्वर की जिलाधिकारी रीना जोशी के साथ पिण्डारी ग्लेशियर क्षेत्र के अन्तिम गांव खाती का दौरा किया। आयुक्त ने क्षेत्रवासियों की जन समस्यायें सुनी और समस्याओं के समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

◆ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा है कि सभी छात्र-छात्राओं को उनके नैतिक उत्थान व अनुशासन के लिए स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया जाना अत्यंत अवश्यक है। आज कोटद्वार में स्काउट गाइड शिविर के शुभारंभ पर विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात कही।

◆ प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ दौरा 21 अक्टूबर को प्रस्तवित है। जिसको लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

◆ प्रधानमंत्री मोदी ने आज जिन 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ किया, जिसमें देहरादून का आईसीआईसीआई और हरिद्वार का एचडीएफसी बैंक भी शामिल है। हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने डिजिटल बैंकिंग के जरिए आम आदमी को डिजिटल तकनीक से जोड़ा है।

◆ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देहरादून में उच्च शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार को देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने पर बधाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा जिस तरह से कम अंतराल में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही है, उन्हें ऐसा लगता है कि इसमें किसी माफिया तंत्र की मिलीभगत है, जो प्रदेश में हर चीज चलाने की कोशिश कर रहा है।

◆ रविवार को चौखुटिया के बाखली खेल मैदान में आयोजित पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय महिला सम्मेलन का बाबा रामदेव ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक लाख साधकों के रहने लायक शहर बसाने की योजना बना रहे हैं।

◆ रविवार शाम हरिद्वार जिले के लक्सर में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने पीछा कर रहे कस्बा चौकी के पुलिसकर्मियों पर भरे बाजार में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। गोली लगने से दो सिपाही घायल हुए हैं।

◆ काठगोदाम में रेलवे अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को मुंहबोली बहन कहता था । पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2019 में जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी आया और कोल्डड्रिंक पीने को दी जिसे पीते ही वह बेहाेश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।

◆ रिद्वार में आगामी 18 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टैलीकॉलर, और बैंकिंग सेक्टर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जायेगा।

Exit mobile version