Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (20 दिसम्बर, मंगलवार, पौष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से देहरादून में शुरू हो गया है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास की दिशा में ध्यान दिया जा रहा है।

◆राज्य मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड सचिवालय सुरक्षा सेवा संशोधन नियमावली 2022 में रक्षक पद के लिए पुलिस की भांति शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल से बढ़ाकर इण्टरमीडिएट कर दी है। साथ ही आयु सीमा 18 से 35 के स्थान पर 18 से 30 कर दी गई है।

◆ टिहरी के जलाशय में 28 से 30 दिसंबर तक 4 रैकिंग और ओपन कैनो स्प्रिंट पुरुष और महिला एशियाई चैंपियनशिप और ओलंपिक क्वालीफाइंग 2022 का आयोजन किया जाएगा।

◆ प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार रूफ गार्डनिंग को बढ़ावा देगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में रूफ गार्डनिंग पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

◆ वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन, आलवेदर रोड परियोजना के निर्माण की प्रगति, परियोजना निर्माण से विधानसभा क्षेत्र के काश्तकारों की भूमि व संरचना अर्जन के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

◆ उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नदियों में मशीनों से खनन पर रोक लगाई हाई कोर्ट ने प्रदेश में नदियों में मशीनों से खनन करने पर रोक लगाते हुए सभी जिलाधिकारियों को नदियों के तल पर खनन को लगी मशीनों को सीज करने के आदेश भी दिए हैं।
◆ पतंजलि योगपीठ की वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर अश्लील वीडियो शेयर करने का मामला देखने को मिला। पुलिस ने पतंजलि अनुसंधान के पदाधिकारियों की शिकायत पर महाराष्ट्र निवासी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
◆ राज्‍य मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क ही बना रहेगा। क्रिसमस के बाद मौसम बदलाव आ सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से नए साल से पहले बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

◆ सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 20 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। हिमाचल प्रदेश की जलविद्युत नीति 2022 के अनुरूप उत्तराखंड में भी जल विद्युत नीतियों में संशोधन के प्रस्ताव को चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई।

◆ अशासकीय स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को अगले शिक्षा सत्र 2023-24 से मुफ्त किताबें मिलेंगी। इससे लगभग एक लाख आठ हजार छात्र लाभान्वित होंगे। 

Exit mobile version