Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (23 अक्टूबर, रविवार , कार्तिक, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, वि. सं. 2079) 

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊधमसिंह नगर के खटीमा में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को खटीमा क्षेत्र के 21 विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर अपग्रेडेशन के निर्देश भी दिये।

◆ प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा आगामी त्योहारों के मद्देनज़र किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए मुस्तैद है। प्रदेश में 272 एम्बुलेंस को दीवाली को देखते हुए हाई एलर्ट पर रखने के साथ ही कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी। कहा कि राज्य में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन के सुनियोजित विकास के लिये प्रधानमंत्री के साथ उनका विचार-विमर्श हुआ है।

◆ दीवाली से पहले ही हरिद्वार में वायु की गुणवत्ता (एक्यूआई) का स्तर 138 और देहरादून में 126 पहुंच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दिवाली से पूर्व कराई गई थर्ड पार्टी मॉनीटिरिंग में यह आंकड़े सामने आए हैं।

◆ राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उस पर फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट बनवाने और सऊदी अरब जाकर एक महीने तक किसी और व्यक्ति के साथ रहने का दबाव बना रहा था।

◆ कुमाऊं मंडल के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों तथा दूरस्थ- दुर्गम इलाकों में भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से फोर जी मोबाइल कनेक्टिविटी से अछूते गांवों को जोड़ने के लिए पांच सौ दिनों के भीतर ढाई सौ से अधिक मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।

◆ मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों के लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया।

◆ उत्तराखंड में अब ई-चालान सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से लोग घर बैठे ही अपना ई-चालान का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से कर पाएंगें। ई-चालान की सुविधा का हल निकालने के लिए यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ करार किया है।

◆पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने कहा है कि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के चलते चारों धामों के कपाट प्रातः 4 बजकर 26 मिनट पर बंद हो जायेंगे। श्री महाराज ने बताया कि 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा।

◆ प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा आगामी त्योहारों के मद्देनज़र किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए मुस्तैद है। प्रदेश में 272 एम्बुलेंस को दीवाली को देखते हुए हाई एलर्ट पर रखने के साथ ही कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है।

Exit mobile version