Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (25 जून, शनिवार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष, द्वादशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने आज बद्रीनाथ मेें अधिकारियों को पहले चरण के कार्याे को आगामी सितंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए।

◆ मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 25 से 28 जून के मध्य येलो अलर्ट और 29 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की ।

◆ सचिवालय में “आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में आपदा प्रबंधन के अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया की भूमिका आपदा के समय में महत्वपूर्ण हो जाती है। मीडिया व आपदा प्रबंधन तंत्र का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।

◆ उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामले में 61 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। राज्य बनने के बाद से अब तक विजिलेंस ने 234 मामलों में 247 को गिरफ्तार किया है।

◆ सीएम धामी शनिवार को ऊधमसिंह नगर में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बाेला। कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई थी। साथ ही इस दौरान उन्होंने अग्निवीरों को राज्य की नौकरियों में प्राथमिकता देने की बात कही।

◆ मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से शनिवार को दो युवक अपना नदी पार कर रहे थे कि अचानक नदी का बहाव तेज हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों को लाइफ जैकेट की मदद से रस्सों के सहारे रेस्क्यू किया।

◆ शनिवार को प्रदेशभर में 54 केस सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर के बाद यह पहला मौका है जब राज्य में संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत पहुंच गई है।

◆ क्रिकेटर आर्य सेठी की पिटाई और दस लाख रुपये मांगने के प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही तेज करदी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भी मोर्चे पर लगा दिया है। क्रिकेट उत्तराखंड के सचिव समेत सात लोगो की हो सकती है गिरफ्तारी।

◆ पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत बागेश्वर के बागनाथ धाम समेत आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य किए जायेंगे।

◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रानीखेत में रक्षा सम्पदा विभाग के उप कार्यालय का उद्घाटन किया, कहा- भूमि हस्तांतरण और लीज संबंधी कार्यों के लिए अब बरेली नहीं जाना पड़ेगा।

Exit mobile version