Site icon Khabribox

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा…उत्तराखंड टॉप टेन(26 जनवरी🇮🇳)

Ten

◆ उत्तराखंड के लोक संगीत के संरक्षण और प्रचार के लिए सालों से लगातार कार्य कर रहीं डा. माधुरी बड़थ्वाल को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें पदम सम्मान के लिए चुना गया है। डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ऑल इंडिया रेडियो नजीबाबाद में पहली महिला संगीतकार रही हैं।

◆ मशहूर भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई है। वंदना कटारिया हरिद्वार की रहने वाली हैं। इस घोषणा के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वंदना कटारिया के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

◆ हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद पद्मश्री मिलने से हरिद्वार में जश्न का माहौल है।

◆ भारत की संप्रभुता, एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय संविधान और उसके मूल्यों की रक्षा करने की शपथ की शपथ दिलाई।

◆ उत्तराखंड में भी आज 73वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली।

◆उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2904 नए मामले सामने आए , वही अल्मोड़ा में 19 ।

◆ आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116/151 Crpc के अन्तर्गत की गई निरोधात्मक कार्यवाही, साथ ही SST ऐंचोली ने चैकिंग के दौरान 1,15,000/- रू0 की नकदी की बरामद।

◆ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्वीट कर कहा कि आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखंड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवांवित किया है।

◆ एडीजी अभिनव कुमार समेत उत्तराखंड के छह पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, एडीजी अभिनव कुमार विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले उत्तराखंड के इकलौते अधिकारी हैं।

◆ कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटकों को कुमाऊं मंडल की सबसे बढ़िया लोकेशन पर बने गेस्ट हाउस में रुकने के लिए लुभावने ऑफर दे रहा है। इसके लिए योजना बनाकर ऑनलाइन ट्रेवल कंपनियों से करार किया गया है।

◆ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से 17 जनवरी से यह पद रिक्त था।

◆ उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों को अभी तक दिसंबर माह का वेतन नहीं मिल पाया। कर्मचारी प्रबंधन पर वेतन देने का दबाव बना रहे हैं।

Exit mobile version