Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (26 जुलाई, मंगलवार, श्रावण कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ प्रदेश में आज शिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार के मंदिरों में देररात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

◆ देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिन राज्य के पर्वतीय ज़िलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।

◆ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर के साथ ही प्रदेश में भी आज से 30 जुलाई तक ऊर्जा सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही बिजली बचत,बिजली से जुड़े नए-नए तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए।

◆ विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने आज एनआईसी के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी और उप महानिदेशक केवनारायणन के साथ बैठक कर प्रदेश में ई-गवर्नेंस और सॉफ्टवेयर टँक्नोलाजी के बेहतर क्रियान्वयन के सम्बंध में चर्चा की।

◆ प्रदेश में चल रही कांवड यात्रा आज संपन्‍न हो गयी। वार्षिक कांवड यात्रा दो वर्ष के बाद हुई है। कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से यह यात्रा रद्द कर दी गयी थी।

◆ कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कारगिल शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 282 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 223 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ राज्य में पांच गोट वैली यानि बकरी घाटियां बनाई जाएंगी। ये अल्मोड़ा के सोमेश्वर, बागेश्वर के पिंडर व गरुड़, रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि और पौड़ी के थलीसैंण में बनेंगीं। इसका उद्देश्य बकरी दूध का उत्पादन बढ़ाना है।

◆ महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आज हरिद्वार से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंर्तगत संकल्प कांवड़ यात्रा-“मुझे भी जन्म लेने दो’’-“शिव के माह में शक्ति का संकल्प’’ का शुभारम किया, कहा- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जन-जागरूकता के माध्यम से इस ओर निरन्तर कार्य कर रहा है।

Exit mobile version