◆ अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने रानी झील के सौंदर्यीकरण और गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में नेकी की दीवार का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झील के सौंदर्यीकरण के लिए 15 लाख 15 लाख की स्वीकृति मिली है।
◆ उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने पौराणिक माघ मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के नए वैरिएंट को देखते हुए गाइडलाइन का पालन कराने को भी कहा।
◆ प्रदेश में राजस्व उपनिरीक्षक लेखपाल/पटवारी की परीक्षा 8 जनवरी को होगी। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं।
◆ अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी वंदना ने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के प्रबंधन के लिए ग्राम प्रधानों के लिए शपथपत्र का एक ड्राफ्ट बनाने के निर्देश दिए।
◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 28 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। यह सभी परियोजनाएं उत्तराखंड समेत सात सीमावर्ती राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में 724 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई हैं। इसमें उत्तराखंड की तीन परियोजनाएं भी शामिल हैं।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि प्रदेश में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास के लिए इस वर्ष करीब तीस हजार करोड़ रूपये से अधिक की ऋण योजना तैयार की है। जो पिछले साल की तुलना में 6 दशमलव दो दो प्रतिशत अधिक है।
◆ उत्तराखण्ड में आगामी मई-जून में प्रस्तावित G20समिट की तैयारियां शुरू, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा- प्रदेश की विविधता, संस्कृति, योग, पर्यटन, ईको टूरिज्म को देश दुनिया तक पहुंचाने का सुनहरा मौका हैं।
◆ उत्तराखंड में वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती 2016 में धांधली को लेकर एसटीएफ ने छह और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की ।
◆ अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नाकों और पॉलीग्राफ टेस्ट की तारीख 5 जनवरी तय की है।
◆ क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के स्थान पर किसी भी तरह का गड्ढा होने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इन्कार किया है। डीडीसीए एवं मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के हवाले से कहा था कि सड़क में गड्ढा बचाने की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।