Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (31 अक्टूबर, सोमवार ,शुक्ल  पक्ष सप्तमी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ देश के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देते हुए चार दिवसीय छठ पूजा समारोह संपन्न हुआ। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद, श्रद्धालुओं ने छत्तीस घंटे के व्रत का पारण किया। वहीं राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी छठ पूजा का पर्व मनाया गया।

◆ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के अधिकारियों और कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सचिवालय के सभी कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

◆ नैनीताल के हल्द्वानी में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हल्द्वानी स्टेडियम से साइकिल ओर पैदल दौड़ रैली आयोजित हुई जिसमें केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

◆ आज सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर चंपावत जिले के बनबसा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

◆ केदारनाथ की तरह ही एक बार फिर उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश होने वाला था। देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए पैसेंजर लेकर रवाना हुए हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसकी इमरजेंसी लैंडिंग बिजनौर उत्तर प्रदेश में करानी पड़ी।

◆ कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा उत्तराखंड सरकार के अंग्रेजों की पहचान, संकेत से जुड़े शहरों के नाम बदलने के प्रयासों को शिगूफा करार दिया। कहा कि देश में अंग्रेजों की गुलामी का सबसे बड़ा प्रतीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) है।

◆ अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन में फॉल्ट से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लग गई हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने से रविवार को अस्पताल में भर्ती दो गर्भवती महिलाओं को रेफर किया गया।

◆ अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में पोस्टमैन पद पर तैनात एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार को गंभीर अवस्था में कुछ लोगों ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

◆ पुलिस विभाग में सबसे संवेदनशील समझे जाने वाले डायल 112 में कुछ महिला सिपाहियों के डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। वीडियो प्रसारित होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने मामले की जांच बैठा दी है।

◆ राज्य स्तरीय यूआइडीएआइ मानीटरिंग समिति की बैठक में जिले में दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड धारकों की पहचान और पते का सत्यापन कर अपडेट करने में तेजी लाने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी। इसके बाद अपडेट कराना है कंपलसरी होगा।

◆ राष्ट्रीय एकता दिवस व भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती पर DGP श्री अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और केन्द्रीय गृह मंत्री के पदक से उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अलंकृत किया।

Exit mobile version