Site icon Khabribox

प्रदेश की 12 महिलाओं को मिला वीर बाला तीलू रौतेली पुरुस्कार…. उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (8 अगस्त)

Ten

◆ राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन आज अल्मोड़ा जिले के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने स्वर्ण पदक जीता।

◆ केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने ऑल वेदर रोड सड़क परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की।

◆ प्रदेश के पर्वतीय अंचल में मूसलाधार बारिश के चलते पचास से अधिक सड़क मार्ग अवरूद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार मार्गों को खोलने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए गए हैं और बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश की 12 महिलाओं को वीर बाला तीलू रौतेली और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया।

◆ महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीलू रौतेली सम्मान हासिल करने वाली महिलायें आज कि जीती-जागती तीलू रौतेली हैं।उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। उनका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

◆ सावन माह के चौथे सोमवार को केदारनाथ मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 143 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 348 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ पूर्व आईएफएस किशनचंद व अन्य अधिकारियों पर मुकदमे की शासन ने विजिलेंस को अनुमति दे दी है। कॉर्बेट पार्क में टाइगर सफारी बनने में अनियमितता का मामला सामने आया था।

◆  फूलों की घाटी की सैर पर गए बंगाल का पर्यटक खाई में गिरने से चोटिल हो गया। सूचना पर हेली रेस्‍क्‍यू करके पर्यटक को गोविंदघाट लाया गया।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने श्रीमती मुर्मू को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामना दी।

Exit mobile version