उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किसान अध्ययन भ्रमण पर जाने वाले हैं।
कल जाएगा दल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उत्तराखंड के 26 चयनित किसानों को भ्रमण पर भेजा जाएगा। यह किसान महाराष्ट्र और कर्नाटक में बागवानी, मत्स्य, दुग्ध और सहकारिता के गुर सीखने के लिए अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे। तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण के दौरान किसान दोनों राज्यों में सहकारी समितियों, बागवानी, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़े संस्थानों का गहन अध्ययन करेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कल 04 मार्च को देहरादून से हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना करेंगे।