Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग की बड़ी पहल की तैयारी, अब यहां सर्दियों में भी होंगे हिम तेंदुए के दीदार, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू की है। इसके लिए लोगों को हिम तेंदुए के दीदार हो सकेंगे।

खास पहल की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल के तहत अब सर्दियों में भी पर्यटक गंगोत्री नेशनल पार्क घूम सकेंगे और बर्फीले इलाकों में दिखने वाले दुर्लभ स्नो लेपर्ड्स (हिम तेंदुआ) को करीब से देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री नेशनल पार्क के इस क्षेत्र में करीब 50 हिम तेंदुए हैं। इस योजना पर आखिरी मुहर केंद्र सरकार लगाएगी। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम सर्दियों के वक्त भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल साबित हो सकती है।

इन जगहों में पाए जाते हैं हिम तेंदुए

हिम तेंदुआ, जिसे औंस के नाम से भी जाना जाता है, मध्य और दक्षिण एशिया की पर्वत श्रृंखलाओं में पाई जाने वाली एक बड़ी बिल्ली प्रजाति है। हिम तेंदुए भारत में मुख्य रूप से हिमालय क्षेत्र में पाए जाते हैं, जिनमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। ये तेंदुए उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, 3,000 से 5,000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर, चट्टानी इलाकों और खाइयों में रहना पसंद करते हैं। 

Exit mobile version