Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पर्यटन को लगेंगे पंख: ऋषिकेश-टिहरी के बाद अब इन झीलों में भी उतरेंगे सी-प्लेन



उत्तराखंड: उत्तराखंड में पर्यटन और कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राज्य सरकार सी-प्लेन सेवाओं के विस्तार में जुट गई है।

तैयारियां तेज

जिसमें ऋषिकेश बैराज और टिहरी झील में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग के बाद, अब प्रदेश के अन्य प्रमुख जलाशयों को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सी-प्लेन संचालन के लिए राज्य के तीन अन्य बड़े जलाशयों को संभावित स्थलों के रूप में चिह्नित किया है, जहाँ जल्द ही ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। इसमें नानकसागर झील (ऊधम सिंह नगर), हरिपुर जलाशय (ऊधम सिंह नगर), कालागढ़ झील (पौड़ी जनपद) शामिल हैं। सरकार की योजना इन सभी प्रमुख जल निकायों को मिलाकर एक ‘सी-प्लेन सर्किट’ विकसित करने की है

Exit mobile version