उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री चारधाम पंहुच रहें हैं।
घायल को पंहुचाया अस्पताल
इसी बीच एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेंद्रजीत सिंह पुत्र गुलवंत सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी लुधियाना पंजाब बदरीनाथ दर्शन को आए थे। जिसके बाद वह माणा में घूमने गए। यहां माणा के पास सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण वह अलकनंदा नदी के किनारे पहाड़ी से गिर गए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं एसडीआरएफ व स्थानीय नागिरकों ने रेस्क्यू कर यात्री को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद चिकित्सालय पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।