Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पर्यटकों को मिलेगी खास सुविधा, एक ही वेबसाइट से होगी सभी पर्यटन जोन की बुकिंग, जानें कैसे और कब

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के इको टूरिज्म को एक ही वेबसाइट से जोड़ने की तैयारी है।

होगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रदेश के 151 इको टूरिज्म को एक ही वेबसाइट से जोड़ने की तैयारी है। इस संबंध में इको टूरिज्म से संबंधित विभागों को पत्र भेजे जाएंगे। जो मानसून सीजन खत्म होने के बाद भेजे जाएंगे। जिसके बाद वन प्रभागों की सहमति के बाद सभी पर्यटन जोन की बुकिंग एक ही वेबसाइट से हो सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में पर्यटन जोन, गेस्ट हाउस, ट्रैक म्यूजियम समेत 151 इको टूरिज्म हैं। इसके लिए अलग-अलग वन प्रभागों की ओर से वेबसाइट बनाई गई हैं।

Exit mobile version